प्लान, अकाउंट और फ़ंडिंग

म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन क्या होता है

लेखक: Revocle Artist Support टीमजाँचा गया 6 मिनट में पढ़ेंRead in English

संक्षेप में जवाब

म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन का मतलब है आपकी रिकॉर्डिंग को उसके कोड और जानकारी के साथ Spotify, Apple Music, JioSaavn, YouTube Music, Instagram और बाकी स्टोर तक पहुँचाना, और फिर स्टोर जो पैसा देते हैं उसे इकट्ठा करके आप तक लाना; यह काम डिस्ट्रीब्यूटर करता है। इन स्टोर पर आने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर ज़रूरी है: Spotify और JioSaavn आर्टिस्ट से सीधे अपलोड नहीं लेते, और Apple इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट को डिस्ट्रीब्यूटर के साथ काम करने की सलाह देता है। अपने YouTube चैनल पर वीडियो डालने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर नहीं चाहिए।

एक लाइन में

म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूटर आपका तैयार गाना लेता है, उसे जाँचता है, उसे वे कोड देता है जो स्टोर माँगते हैं और उसे एक साथ हर स्टोर तक पहुँचाता है। फिर स्टोर उस गाने का जो पैसा देते हैं, वह इकट्ठा करके आपको देता है।

Spotify अपनी आर्टिस्ट साइट पर यही काम ऐसे बताता है: "For a fee or commission, distributors will handle the licensing and distribution to Spotify and other streaming services, and pay you royalties when listeners stream." यानी फ़ीस या कमीशन लेकर डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस और डिलीवरी सँभालता है और स्ट्रीम की रॉयल्टी आपको देता है। भारत में इसे कई बार एग्रीगेटर भी कहते हैं; JioSaavn यही शब्द इस्तेमाल करता है। काम एक ही है।

इसे छोड़ क्यों नहीं सकते: स्टोर ख़ुद क्या कहते हैं

बड़े स्टोर पर आर्टिस्ट के लिए अपलोड का बटन नहीं है। हर स्टोर अपने पेज पर यह कहता है:

स्टोरवह क्या कहता है
Spotify"We require all music to be uploaded via labels and distributors to make sure everything's properly licensed." आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल भी पहला गाना पहुँचने पर बनती है: "It's not possible to create an artist profile yourself."
Apple MusicApple छोटे कैटलॉग वाले इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट और लेबल को डिस्ट्रीब्यूटर के ज़रिए आने की सलाह देता है, और सीधे सिर्फ़ उन लेबल और डिस्ट्रीब्यूटर के साथ काम करता है जिनके पास "extensive music catalogs" हों। फ़ाइल या जानकारी में कोई दिक्कत हो, तो Apple आपके डिस्ट्रीब्यूटर से बात करता है।
JioSaavn"At the moment, we do not let artists upload their content on our platform." और: "We get the music for distributions from various labels & aggregators."
YouTubeOfficial Artist Channel के लिए YouTube पर कम से कम एक ऑफ़िशियल रिलीज़ चाहिए जो "delivered and distributed by a Music Distributor or Label" हो, और YouTube कहता है: "Please contact your label or distributor to request an Official Artist Channel."

यानी गाना स्ट्रीमिंग ऐप पर चाहिए, तो वह डिस्ट्रीब्यूटर या लेबल से होकर ही जाएगा।

डिस्ट्रीब्यूटर असल में क्या करता है

डिलीवरी सबको दिखती है, पर बाकी काम भी उतना ही ज़रूरी है। हर काम, और Revocle पर वह कैसे होता है:

  • स्टोर के नियमों पर रिलीज़ की जाँच। ग़लत साइज़ का कवर, टाइटल में "feat.", अधूरे क्रेडिट, ऐसी चीज़ें स्टोर लौटा देते हैं। Revocle पर हर रिलीज़ जाने से पहले एक व्यक्ति जाँचता है, और Studio हर फ़ाइल को आते ही जाँचता है।
  • कोड देना। हर रिकॉर्डिंग को ISRC और हर रिलीज़ को UPC चाहिए। Revocle दोनों हर प्लान पर मुफ़्त देता है। पहले रिलीज़ हो चुके गाने का पुराना ISRC इस्तेमाल होता है, और रिलीज़ को नया UPC मिलता है।
  • हर स्टोर तक पहुँचाना। Revocle आपकी चुनी रिलीज़ डेट से पहले 200+ स्टोर तक पहुँचाता है, जिनमें Spotify, Apple Music, YouTube Music, JioSaavn, Amazon Music, Instagram, TikTok और भारतीय नेटवर्क की कॉलर ट्यून शामिल हैं।
  • गाना सही आर्टिस्ट पेज पर। भेजने से पहले Studio हर आर्टिस्ट का Spotify और Apple Music पेज चुनने को कहता है, या यह बताने को कि वह नया है, ताकि गाना किसी और के पेज पर न चला जाए।
  • पैसा इकट्ठा करना और आपको देना। स्टोर पैसा डिस्ट्रीब्यूटर को देते हैं, आपको नहीं। Revocle हर महीने स्टोर-वार स्टेटमेंट डालता है (स्टोर हर महीना ख़त्म होने के 45 से 60 दिन बाद रिपोर्ट करते हैं), और आप $10 से पैसा निकाल सकते हैं।
  • रिलीज़ के बाद की देखभाल। ग़लत क्रेडिट ठीक करना, गाने को सही आर्टिस्ट पेज पर ले जाना, रिलीज़ हटाना और YouTube Content ID के क्लेम, ये सब डिस्ट्रीब्यूटर से होकर होते हैं।
Revocle में यह कैसे होता है

स्टोर तक कुछ भी पहुँचने से पहले टीम का एक व्यक्ति उसे जाँचता है, और रिलीज़ पेज के ऊपर एक लाइन बताती है कि रिलीज़ कहाँ है: Received and queued for compliance review. से लेकर Officially live on 200+ stores. तक। Revocle AI से बना म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूट नहीं करता: जिन गानों की आवाज़, म्यूज़िक या बोल AI टूल से बने हों, वे लौटा दिए जाते हैं, जैसा Content Policy में लिखा है।

क्या आपको डिस्ट्रीब्यूटर चाहिए? यह इस पर है कि गाना कहाँ चाहिए

आपको चाहिएडिस्ट्रीब्यूटर ज़रूरी?
Spotify, Apple Music, JioSaavn, Amazon Music, YouTube Musicहाँ, या कोई लेबल जो आपके लिए डिलीवर करे।
Instagram Reels और Stories में आपका गानाहाँ। म्यूज़िक लाइब्रेरी में गाना आप ख़ुद नहीं डाल सकते; वह डिस्ट्रीब्यूटर की डिलीवरी से पहुँचता है।
Jio, Airtel या Vi पर कॉलर ट्यूनरिलीज़ के साथ आती है। Revocle पर कॉल करने वाले कौन-से 30 सेकंड सुनेंगे, यह आप चुनते हैं।
YouTube पर Official Artist Channelहाँ। YouTube डिस्ट्रीब्यूटर या लेबल से डिलीवर हुई रिलीज़ माँगता है, और अर्ज़ी भी उन्हीं से।
आपके गाने पर YouTube Content IDYouTube Content ID सिर्फ़ उन कॉपीराइट मालिकों को देता है जो उसकी शर्तें पूरी करें, जैसे "a substantial body of original material" के एक्सक्लूसिव अधिकार। Content ID चलाने वाला डिस्ट्रीब्यूटर आपके गानों को यह सुविधा देता है; Revocle पर यह हर प्लान पर मुफ़्त है।
अपने YouTube चैनल पर वीडियोनहीं। वह आप ख़ुद अपलोड करते हैं। बस वह म्यूज़िक स्टोर पर नहीं होगा।
आप किसी लेबल से साइन हैंहो सकता है लेबल पहले से आपका म्यूज़िक डिलीवर करता हो। कॉन्ट्रैक्ट पढ़कर देखिए।

डिस्ट्रीब्यूटर, लेबल, पब्लिशर और IPRS में फ़र्क़

  • डिस्ट्रीब्यूटर (या एग्रीगेटर) रिकॉर्डिंग स्टोर तक पहुँचाता है और स्टोर का पैसा आपको देता है। इसके लिए उसे आपकी इजाज़त चाहिए, आपके म्यूज़िक का मालिक होना ज़रूरी नहीं। लाइसेंस और असाइनमेंट का फ़र्क़ आपके मास्टर का मालिक कौन है में है।
  • रिकॉर्ड लेबल अपनी या अपने कंट्रोल की रिकॉर्डिंग रिलीज़ करता है, और अक्सर उन्हें बनाने और प्रमोट करने का ख़र्च उठाता है। लेबल भी डिस्ट्रीब्यूटर इस्तेमाल करता है, या बड़ा हो तो सीधे डिलीवर करता है। आपकी रिकॉर्डिंग लेबल की होगी या नहीं, यह आपके कॉन्ट्रैक्ट पर है।
  • म्यूज़िक पब्लिशर रिकॉर्डिंग नहीं, गाने को सँभालता है: बोल और धुन।
  • IPRS भारत में गीतकारों, कंपोज़र और पब्लिशर की सोसाइटी है, जो अपने मेंबर के लिए गाने की रॉयल्टी वसूलती है; लेखकों के लिए इसकी एक बार की एप्लिकेशन फ़ीस ₹1,200 है।

डिस्ट्रीब्यूटर स्टोर से रिकॉर्डिंग का पैसा लाता है; गाने का पैसा लिखने वालों के लिए अलग रास्ते से आता है। पूरा हिसाब गाने की रॉयल्टी कैसे मिलती है में है।

डिस्ट्रीब्यूटर कैसे कमाता है

Spotify की लाइन में ही जवाब है: "for a fee or commission"। कोई डिस्ट्रीब्यूटर फ़ीस लेता है, कोई आपकी कमाई का हिस्सा, कोई दोनों। हमेशा पूछिए कि कौन-सा, और किस रकम का हिस्सा। Revocle पर दोनों तरीके हैं, और चुनते आप हैं:

प्लानक़ीमतआपके हिस्से में (नेट का)
Debut₹0 हमेशा मुफ़्त80%
Anthem₹999 सालाना100%
Platinum₹1,999 सालाना100%
Legacy₹3,999 सालाना100%
  • Debut ₹0 का है। नेट का, यानी स्टोर के अपना हिस्सा काटने के बाद की रकम का, 80% आप रखते हैं और बाकी Revocle।
  • Anthem, Platinum और Legacy में एक सालाना फ़ीस है और आप 100% रखते हैं। फ़ीस ही पूरा ख़र्च है।

किसमें आपके पास ज़्यादा बचेगा, यह आपकी कमाई पर है। हिसाब मुफ़्त डिस्ट्रीब्यूशन की असली क़ीमत में है, और हर फ़ीस एक जगह गाना रिलीज़ करने में कितना ख़र्च आता है में।

डिस्ट्रीब्यूटर चुनने से पहले पाँच सवाल

  • क्या रिलीज़ जाने से पहले कोई व्यक्ति उसे जाँचता है? तब ग़लती स्टोर तक पहुँचने से पहले ठीक हो जाती है। Revocle पर हर रिलीज़ एक व्यक्ति जाँचता है।
  • क्या मैं अपने ISRC और UPC लेकर जा सकता हूँ? स्टोर पर आपके गाने की पहचान इन्हीं से है। Revocle पर आपके मास्टर, ISRC और UPC आपके साथ जाते हैं; क्यों ज़रूरी है, यह डिस्ट्रीब्यूटर बदलें तो स्ट्रीम कैसे बचाएँ में है।
  • पैसा भारत में मुझ तक कैसे पहुँचेगा? Revocle पर IFSC वाले भारतीय बैंक अकाउंट, UPI या PayPal में, $10 से।
  • कुछ ग़लत हो, तो जवाब कौन देगा? Revocle पर Studio के Support में एक व्यक्ति कामकाजी दिनों में 24 घंटे के अंदर जवाब देता है।
  • YouTube पर क्या होगा? पूछिए कि वे Content ID चलाते हैं या नहीं, और आपके अपने वीडियो पर लगा क्लेम कैसे हटाते हैं। Revocle माँगने पर एक-एक वीडियो का क्लेम हटाता है।

गाना रिलीज़ करने को तैयार हैं? फ़ाइल से स्टोर तक का रास्ता गाना कैसे रिलीज़ करें में है।

स्रोत

इस पेज पर Revocle से जुड़ी बातें (प्लान, डिलीवरी का समय, Studio के शब्द) सीधे Revocle Studio से ली गई हैं।

क्या बदला

  • हिंदी में लिखा गया।
  • पहले रिलीज़ हो चुके गाने: पुराना ISRC, नया UPC.

अब भी अटके हैं?

किसी इंसान से पूछें।

Studio में Support से लिखिए। टीम का कोई व्यक्ति कामकाजी दिनों में 24 घंटे के अंदर जवाब देता है, हर प्लान पर, मुफ़्त वाले पर भी।